UP Board 10th 12th Result 2026 Live: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट आज जारी होगा? इन वेबसाइट्स पर करें चेक

By
On:
Follow Us

UP Board 10th 12th Result 2026: UP Board Result 2026 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) किसी भी समय 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर सकता है। कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है और अब रिजल्ट तैयार करने का काम अंतिम चरण में है, मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यूपी बोर्ड रिजल्ट आज जारी करने को लेकर भी उम्मीद लगाई जा रही है हालांकि 25 अप्रैल से पहले रिजल्ट जारी होने की पूरी संभावनाएं बन गई है रिजल्ट जारी होते ही अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

कब आ सकता है रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर फिलहाल आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन बोर्ड से जुड़े सूत्रों के मुताबिक नतीजे किसी भी वक्त जारी हो सकते हैं। बता दें कि हर साल की तरह इस बार भी रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा, जिसमें राज्य की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी रिजल्ट का ऐलान करेंगी। वहीं बोर्ड के अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहेंगे, जिससे छात्रों को सभी जरूरी जानकारी एक साथ मिल सके।
👉 यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक Link

रिजल्ट कहां और कैसे चेक करें

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने मार्क्स ऑनलाइन ही चेक कर पाएंगे। इसके लिए उन्हें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और वहां दिए गए लिंक के जरिए अपना रिजल्ट देखना होगा। वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण स्लो होने की संभावना रहती है, इसलिए छात्रों को धैर्य रखना होगा और सही जानकारी दर्ज करनी होगी, तभी रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • upresults.nic.in या results.upmsp.edu.in पर जाएं
  • 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा
  • डाउनलोड कर प्रिंट भी निकाल सकते हैं

पिछले सालों का पास प्रतिशत

अगर पिछले सालों के आंकड़ों की बात करें तो 2025 में 10वीं का पास प्रतिशत 90.11% रहा था, जबकि 12वीं में 81.15% छात्र पास हुए थे। वहीं 2024 में 10वीं का रिजल्ट 89.55% और 12वीं का 82.60% रहा था। बता दें कि 2021 में कोविड के कारण सबसे ज्यादा पास प्रतिशत 97% से ऊपर गया था। ऐसे में इस साल भी उम्मीद की जा रही है कि रिजल्ट अच्छा रहेगा और पास प्रतिशत में हल्का सुधार देखने को मिल सकता है।

मार्कशीट में क्या-क्या रहेगा

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को जो ऑनलाइन मार्कशीट मिलेगी उसमें कई जरूरी जानकारियां दी होंगी। यह मार्कशीट आगे एडमिशन और अन्य कामों में काम आती है, इसलिए इसे ध्यान से चेक करना जरूरी है। अगर किसी तरह की गलती होती है तो छात्र अपने स्कूल या बोर्ड से संपर्क कर सकते हैं।

  • छात्र का नाम और रोल नंबर
  • माता-पिता का नाम
  • जन्म तिथि
  • स्कूल और जिला कोड
  • विषयवार अंक और कुल अंक
  • रिजल्ट (पास/फेल)
  • डिवीजन और ग्रेड

फेल होने पर क्या विकल्प होगा

बता दें कि अगर किसी छात्र के एक या दो विषय में 33 नंबर से कम आते हैं तो वह कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकता है, जिससे उसे दोबारा पास होने का मौका मिलेगा। वहीं अगर दो से ज्यादा विषयों में फेल होता है तो छात्र को फेल माना जाएगा और उसे अगले साल परीक्षा देनी होगी। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट आने के बाद घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि आगे के विकल्पों पर ध्यान देना चाहिए।

Leave a Comment